Pune Hit And Run Case: पुणे हिट एंड रन केस में नाबालिग आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हादसे वाली रात उसने शराब पी थी। उसने कहा कि वह नशे में गाड़ी चला रहा था। नाबालिग ने कहा कि उसे इस हादसे के बारे और कुछ भी याद नहीं है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 1 जून को बाल सुधार गृह में आरोपी की मां की मौजूदगी में पूछताछ की थी। बता दें कि जुवेनाइल बोर्ड ने पुलिस को 31 मई को नाबालिग आरोपी से पूछताछ करने की अनुमति दी थी। इसके बाद पुलिस ने 1 जून को पूछताछ की थी। इससे पहले नाबालिग से इस हादसे के बारे में कोई पूछताछ पुलिस ने नहीं की थी।
पुणे की स्थानीय अदालत ने आज नाबालिग के पिता विशाल और मां शिवानी को सबूत मिटाने के मामले में 5 जून तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दोनों पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। आरोपी की मां को पुलिस ने 1 जून को अरेस्ट किया था। मामले की जानकारी देते हुए पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि शिवानी पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थीं। आरोपी की मां पर बेटे की ब्लड सैंपल की जगह अपना ब्लड देने और डाॅक्टरों को रिपोर्ट छिपाने के लिए पैसे देने का आरोप है।
नाबालिग आरोपी की मां ने दिया ब्लड सैंपल
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि नाबालिग आरोपी की किसी महिला ने अपना ब्लड सैंपल के लिए दिया था। ताकि नाबालिग के नशे में होने की बात को छुपाया जा सके। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी कोई और नहीं बल्कि नाबालिग की मां थी। बता दें कि पुणे के कल्याणी नगर में 18-19 मई की रात को 17 साल के लड़के ने एमपी जबलपुर के रहने वाले दो इंजीनियरों को तेज रफ्तार पोर्श कार से टक्कर मार दी थी। घटना के समय आरोपी नशे में था। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की थी। जानकारी के अनुसार जब ये हादसा हुआ उस पोर्श की स्पीड 200 किमी. प्रति घंटा थी।
ये भी पढ़ेंः Pune Hit And Run Case: नाबालिग को कब मिलती है वयस्कों जैसी सजा, जानें क्या कहता है कानून?
ये भी पढ़ेंः Pune Hit And Run Case: आरोपी के पिता ने बनाया था भागने का प्लान! पुलिस ने कैसे दबोचा? देखें Video
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines