---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

कव्वाली में गैंगस्टर ने उड़ाए पैसे, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार; 7 धाराओं में केस दर्ज

पुणे में कव्वाली कार्यक्रम में पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद गैंगस्टर टीपू पठान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर जमीन कब्जे और 20 लाख की रंगदारी का मामला दर्ज है।

---विज्ञापन---

पुणे पुलिस ने एक गैंगस्टर टीपू पठान को गिरफ्तार किया है, जिसका एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह एक कव्वाली कार्यक्रम के दौरान मंच पर पैसे उड़ाते हुए नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हुई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही टीपू पठान के खिलाफ जबरन वसूली के एक मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, टीपू पठान को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 129 के तहत हिरासत में लिया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में यरवदा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। कव्वाली कार्यक्रम में पैसे उड़ाते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

---विज्ञापन---

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

हडपसर की एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर टीपू पठान और उसके भाई एजाज के खिलाफ जबरन वसूली का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 2 मार्च को सैय्यद नगर, हडपसर निवासी टीपू, उसका भाई एजाज और आठ अन्य लोगों ने महिला की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की और उसे धमकाया। आरोपियों ने महिला से जमीन खाली करने को कहा और 20 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।

7 धाराओं में दर्ज हुआ केस

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कालेपडल पुलिस स्टेशन में टीपू, एजाज और उनके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 329(3), 351(2), 352, 189(1), 189(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है और उसी के आधार पर टीपू को गिरफ्तार किया गया।

---विज्ञापन---

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, टीपू पठान एक कुख्यात अपराधी है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे कुल 24 गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि यदि कोई व्यक्ति जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करे या धमकी दे, तो बिना डर के पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

First published on: Apr 04, 2025 10:01 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola