हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pune Fire: पुणे के वाघोली इलाके में गोदाम में लगी आग, तीन लोगों की झुलसकर मौत

विज्ञापन

Pune Fire: पुणे के वाघोली इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है, वो सजावट सामग्री का गोदाम है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार आधी रात की है। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी थी, उसके बगल में 400 सिलेंडरों से भरा एक गोदाम था, लेकिन फायर ब्रिगेड की कोशिश से बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के बाद चार सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि गोदाम में आग लगने के बाद वहां रखे चार सिलेंडर में ब्लास्ट भी हुआ। आग की सूचना के बाद दमकल की 5 गाड़ियां और पीएमआरडीए की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

फिलहाल, आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुणे नगर निगम के अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आपात स्थिति में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए अच्छा काम किया। पास ही एक गोदाम था जिसमें 400 सिलेंडर का स्टॉक था। उस स्थान पर आग को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरती गई थी। नहीं तो बहुत बड़ी अनहोनी हो जाती।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola