Pune Bus Misdeed Case Update: पुणे बस रेप केस में आरोपी ‘दरिंदा’ पुलिस की पकड़ में आ चुका है। आरोपी ने लगातार 75 घंटे तक पुलिस को छकाया। स्वारगेट बस स्टेशन पर रेप की वारदात के बाद आरोपी अपने गांव शिरूर तालुका में छिपा था। आखिर पुलिस ने उसे गुरुवार रात को दबोच ही लिया। अब आरोपी के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को अहसास हो गया था कि उसने कितना बड़ा गुनाह किया है?
पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार से बात की थी। आरोपी ने रिश्तेदार से कहा था कि गलती हो गई, मुझे आत्मसमर्पण करना होगा। पुलिस को आरोपी की शर्ट मिली थी, जिसके बाद पुलिस को यकीन हो गया था कि वह गांव में ही छिपा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी दत्तात्रेय गाडे अपने रिश्तेदार के घर गुरुवार रात साढ़े 10 बजे पानी पीने गया था।
यह भी पढ़ें:केरल के बाद अब UP में अपने ने कत्ल कर दिया परिवार, गोरखपुर ट्रिपल मर्डर के पीछे ये थी वजह
उसने रिश्तेदार से कहा कि मुझसे एक बहुत बड़ी गलती हो गई है और मैं आत्मसमर्पण करना चाहता हूं। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। रिश्तेदार ने पुलिस को पूरी बात बताई, जिसके बाद दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने 25 एकड़ गन्ने के खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने उसकी बदली हुई शर्ट के सहारे डॉग स्क्वॉड की मदद से रात को लगभग डेढ़ बजे उसे दबोच लिया। गाडे 26 साल की पीड़िता से रेप का आरोपी है।
रेप के बाद सुना कीर्तन
बुधवार सुबह से गाडे गांव में था, रेप करने के बाद भी वह खुद को नॉर्मल दिखा रहा था, ताकि किसी को शक न हो। बुधवार सुबह उसने कीर्तन सुना और दोपहर में उसे पता लगा था कि पुलिस उसे तलाश रही है, इसके बाद फरार हो गया। शर्ट सूंघने के बाद डॉग स्क्वॉड पुलिस को बेबी नहर के पास ले गया, जहां आरोपी सोता था। इसके बाद आरोपी को रात को 2 बजे पुणे लाया गया। 1 घंटे की मेडिकल जांच के बाद उसे पुलिस अपने साथ ले गई। आरोपी के खिलाफ पहले 6 मामले दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines