हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pune Bridge Collapse: क्यों चर्चा में आई इंद्रायणी नदी, जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व?

Pune Bridge Collapse: कहां है इंद्रायणी नदी का उद्गम स्थल? जानें कितनी है लंबाईइंद्रायणी नदी स्थानीय समुदायों के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखती है। विशेष रूप से आलंदी में संत ज्ञानेश्वर का समाधि स्थल है, जो मराठी साहित्य और भक्ति आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति थे। कई तीर्थयात्री ज्ञानेश्वर समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए आलंदी आते हैं, जहां नदी के पास संत के अवशेष संरक्षित हैं।

विज्ञापन
इंद्रायणी नदी

Pune Bridge Collapse : महराष्ट्र के पूणे  में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। जब यह हादसा हुआ तो पुल पर कई लोग मौजूद थे। इस हादसे में 20-25 पर्यटकों के बहने और 5 लोगों की मौत की खबर है। उसके बाद से इंद्रायणी नदी की चर्चा तेज हो गई। साथ ही लोगों के मन में इंद्रायणी नदी के बारे में जानने की इच्छा होने लगी। क्या है इंद्रायणी नदी का धार्मिक महत्व?

कहां है इंद्रायणी नदी का उद्गम स्थल?

इंद्रायणी नदी महाराष्ट्र के सह्याद्री हिल स्टेशन के लोनावला के पास स्थित कुर्वड गांव से निकलती है। यह एक वर्षा अधारित नदी है। इंद्रायणी नदी हिंदुओं के तीर्थ स्थल देहू और आलंदी से होकर पूर्व की ओर बहती है और भीमा नदी से मिलती है, जिसकी लंबाई 103 किलोमीटर है।

इंद्रायणी नदी का धार्मिक महत्व

ये नदी हिंदुओं के लिए एक पवित्र पूजनीय नदी है और संत ज्ञानेश्वर जैसे धार्मिक लोगों से जुड़ी हुई है। इंद्रायणी नदी स्थानीय समुदायों के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखती है। विशेष रुप से आलंदी में जहां संत ज्ञानेश्वर की समाधी स्थल है, जो मराठी साहित्य और भक्ति आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति थे। कई तीर्थयात्री ज्ञानेश्वर समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए आलंदी आते हैं, जहां नदी के पास संत के अवशेष संरक्षित हैं।

विज्ञापन

इंद्रायणी नदी पर बना बांध

इंद्रायणी नदी के किनारे कई सारे बांध बनाए गए हैं, ताकि सिंचाई और पीने के पानी के लिए इस जल का उपयोग किया जा सके। इंद्रायणी नदी पर बना इंद्रायणी बांध इंद्रायणी नदी परियोजना के नाम से भी जाना जाता है। यह बांध पुणे जिले के जम्भुल गांव में स्थित है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola