---विज्ञापन---

Pune Bridge Collapse: 30 साल पुराना था इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल, इस कमी से हुआ बड़ा हादसा  

Pune Bridge Collapse: पुणे की इंद्रायणी नदी पर बना पुल करीब करीब 30 साल पुराना था। स्थानीय विधायक शेलके ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पुल की मरम्मत और सही तरीके रखरखाव नहीं होने के कारण ये हादसा हुआ है।

---विज्ञापन---

Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे जिले में पुल ढहने से 25 से ज्यादा पर्यटक नदी में बह गए हैं। एनडीआरएफ की कई टीमें पर्यटकों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, बताया जा रहा है कि ढहने वाला पुल करीब 30 साल पुराना था, लेकिन मरम्मत और सही तरीके रखरखाव नहीं होने के कारण यह धीरे-धीरे बेकार होता चला गया। रविवार को लोगों के बोझ के चलते ये पुल टूट गया। स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने इस हादसे में अब तक 5 लोगों के मौत होने की पुष्टि की है।

पुल पर मौजूद थे 100 से ज्यादा पर्यटक

विधायक सुनील का कहना है कि ये पुल करीब 30 साल पुराना था। हादसे के समय पुल पर करीब 100 लोग मौजूद थे। कुछ लोग पुल से दूसरी तरफ जा रहे थे तो कुछ युवा बाइक से गुजर रहे थे। इस बीच अचानक पुल बीच में से टूट गया और 30 से ज्यादा लोग नदी में बह गए। विधायक का कहना है कि हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग लापता हैं। इन लोगों को तलाशने के लिए बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस भी इस ऑपरेशन में साथ है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वीकेंड के कारण थी ज्यादा भीड़

विधायक का कहना है कि वीकेंड होने के चलते लोकप्रिय पर्यटन स्थल कुंडमाला ज्यादा भीड़ थी। यहां मानसून के मौसम लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। वीकेंड पर ये भीड़ बढ़कर दोगुनी हो जाती है। विधायक का कहना है कि पुल को हाल ही में खोला गया था।

तत्काल शुरू हुआ बचाव अभियान

बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गए थे। कुछ लोगों को पुलिसकर्मियों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य अभियान शुरू कर दिया। बचाव दल नदी में फंसे लोगों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 15, 2025 06:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola