Pooja Khedkar Family Case: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 13 सिंतबर को हुआ ‘रोड रेज’ का मामला अभी तक नहीं सुलझ सका है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को अगवा करने के आरोपी पूर्व आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर के पिता और उनके बॉडीगार्ड बीते रविवार से गायब हैं. नवी मुंबई पुलिस अभी भी उनके परिवार के सदस्यों की तलाश कर रही है. इसकी जानकारी नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दी है. पुलिस ने ये भी बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने अपने-अपने फोन स्विच-ऑफ कर लिए हैं और रविवार से ऑनलाइन कोई भी ट्रांसजेक्शन नहीं किया है.
नवी मुंबई के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम परिवार का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने सभी डिवाइस बंद कर दिए हैं और उनका नेटवर्क भी बंद आ रहा है. अब हम उनके बंगले के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि भागने के लिए किस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था.”
नवी मुंबई पुलिस ने पूजा के माता-पिता और उनके बॉडीगार्ड पर ट्रक क्लीनर का कथित तौर पर अपहरण करने का मामला दर्ज किया है, क्योंकि ट्रक ड्राइवर की गाड़ी उनकी एसयूवी से छू गई थी. वहीं, दूसरी ओर पुलिस टीम को उनके घर में प्रवेश करने से रोकने के आरोप में एक पुणे पुलिस ने एक अलग एफआईआर भी दर्ज की है.
एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें शक है कि आरोपी जल्द ही अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करेंगे और जमानत मिलने तक फरार रहने की कोशिश कर सकते हैं. नवी मुंबई और पुणे पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई हैं.
कब और कैसे हुई थी रोड रेज की घटना?
बता दें कि 13 सितंबर को मुलुंड-ऐरोली रोड पर एक ट्रैफिक जक्शन पर एक कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक पुणे नंबर की एक कार से हल्का सा छू गई थी. पुलिस के अनुसार, कार सवार दो लोगों का ट्रक चालक चंद्रकुमार चव्हाण और क्लीनर, 22 वर्षीय प्रह्लाद कुमार से झगड़ा हुआ था. उन्होंने कथित तौर पर प्रह्लाद कुमार को पुलिस स्टेशन ले जाने की बात कहकर जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया. इस घटना के बाद चव्हाण कुमार को लगातार फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद ट्रक मालिक विलास धेरंग की शिकायत पर रबाले पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया गया.
पुलिस जांच में सच आया सामने
नवी मुंबई पुलिस की जाँच में पता चला कि दोनों आरोपी में एक पूजा के पिता दिलीप थे, जो महाराष्ट्र सरकार के एक सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और जिन्होंने पहले विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े हैं, और दूसरा उनका बॉडीगार्ड था. एसयूवी पूजा की माँ मनोरमा के नाम पर रजिस्टर्ड थी. उन्होंने ही शुरुआत में नवी मुंबई पुलिस टीम को अपने घर में घुसने से रोकने की कोशिश की थी.
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त बढ़ाई पूजा खेडकर की अंतरिम राहत; साथ सख्त फैसले की चेतावनी
केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर को किया था बर्खास्त
पिछले साल, केंद्र सरकार ने पूजा को आईएएस से बर्खास्त कर दिया था, क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग ने उनका चयन रद्द कर दिया था, क्योंकि उन्हें धोखाधड़ी और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा विकलांगता कोटा का गलत लाभ उठाने का दोषी पाया गया था.
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
18 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
20 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
22 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
23 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines