Puja Khedkar Audi seized : महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऑडी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमना उन्हें भारी पड़ गया। पुलिस ने लग्जरी कार के मालिक को नोटिस जारी किया और ऑडी जब्त कर ली। पुलिस इस गाड़ी को खींचकर थाने ले आई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने जब्त की ऑडी
पुणे पुलिस ने रविवार को आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर द्वारा इस्तेमाल की गई प्राइवेट लक्जरी कार जब्त कर ली। ऑडी कार को चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन लाया गया। इसे लेकर पिछले दिनों पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ITO) ने शहर स्थित एक प्राइवेट कंपनी को नोटिस थमाया था। कंपनी मालिक के नाम ही ऑडी कार पंजीकृत है। पूजा खेडकर ने पुणे में पोस्टिंग के दौरान इस ऑडी का इस्तेमाल किया था।
यह भी पढ़ें : नखरेबाज IAS पूजा खेडकर की मां भी दबंग, पिस्टल से किसान को धमकाने का Video आया सामने
लग्जरी कार के चारों ओर लगाए गए बैरिकेड्स
चतुरशृंगी थाने में जब्त की गई ऑडी के चारों ओर बैरिकेड्स लगाए गए। पूजा खेडकर ने बिना अनुमति ऑडी पर लाल-नीली बत्ती लगाई और उस पर ‘महाराष्ट्र सरकार’ भी लिखवाया। इसे लेकर पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने बताया कि जब्त की गई लग्जरी गाड़ी के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें :नखरेबाज IAS पूजा खेडकर की बढ़ीं मुश्किलें, केंद्र सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
पूजा पर ये भी लगे हैं आरोप
आपको बता दें कि ऑडी में लाल-नीली बत्ती लगाने और वीआईपी नंबर प्लेट की मांग को लेकर पूजा खेडकर का ट्रांसफर पुणे से वाशिम कर दिया गया और उन्होंने ज्वाइन भी कर ली। साथ ही यह भी आरोप लगा कि उन्होंने अलग दफ्तर की भी मांग की थी। वहीं, केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर के नॉन ओबीसी क्रीमी लेयर और विकलांग सर्टिफिकेट की जांच के लिए टीम गठित की।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines