हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट में प्रोफेसर ने महिला डॉक्टर का किया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

Delhi Mumbai Flight: दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सहार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने दिल्ली-मुंबई उड़ान में एक महिला डॉक्टर का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 47 वर्षीय प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को हुई।

फ्लाइट के लैंड होने से पहले प्रोफेसर ने की गंदी हरकत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 24 वर्षीय पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि मुंबई हवाईअड्डे पर विमान उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ।

विज्ञापन

इसके बाद महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया। फिर पीड़िता ने क्रू मेंबर्स को भी घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद आरोपी को सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई और जांच जारी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola