Priyanka Chaturvedi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने रविवार को प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) सेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर दावा किया कि आदित्य ठाकरे ने उनकी सुंदरता को देखने के बाद राज्यसभा भेजा था।
संजय शिरसाट के इस बयान की आलोचना की गई। हालांकि, बाद में शिरसाट ने इस टिप्पणी के लिए पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे को जिम्मेदार ठहराया, जो उद्धव ठाकरे गुट से हैं। उन्होंने कहा कि खैरे ने उन्हें यह बात बताई थी।
शिरसाट को प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया गद्दार
शिरसाट की आलोचना करते हुए चतुर्वेदी ने उन्हें गद्दार बताया और कहा कि संजय ने अपनी आत्मा और ईमानदारी बेच दी। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे यह बताने के लिए किसी गद्दार की जरूरत नहीं है कि मैं कैसी दिखती हूं और मैं जहां हूं वहां क्यों हूं। उन्होंने कहा कि शिरसाट ने राजनीति और महिलाओं पर अपने खराब विचार प्रदर्शित किए हैं।
बाद में, आदित्य ठाकरे ने भी शिरसाट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मानसिकता सड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ऐसी सड़ी हुई मानसिकता वाले लोग राजनीति में कैसे टिके हुए हैं।
बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी पहले कांग्रेस में थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य किया।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines