महाराष्ट्र के नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में आज सिंहस्थ कुंभ मेले का शुभारंभ होने जा रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में नाशिक के रामकुंड पर भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा. दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर राष्ट्रपति अपने हाथों से यहां झंडा फहराएंगी. वहीं, त्र्यंबकेश्वर में शृंगेरी पीठ के उत्तराधिकारी शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती की मौजूदगी में धार्मिक ध्वज फहराया जाएगा.
सुबह 10:30 बजे ओझर एयरपोर्ट पहुंचेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 10:30 बजे इंडिया-1 एयरबस से ओझर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. इसके बाद वे सुबह करीब 11:30 बजे रामकुंड पहुंचकर पूजा और हवन करेंगी. दूसरी ओर, त्र्यंबकेश्वर में शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की जाएगी. दोनों जगह धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद दोपहर 12:02 बजे ध्वजारोहण समारोह होगा. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू त्र्यंबकेश्वर जाएंगी. यहां वे कुशावर्त तीर्थ पर धर्मध्वज की पूजा करेंगी और भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन भी करेंगी. सिंहस्थ कुंभ से जुड़े सभी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगी.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, उड़ानों पर नहीं पड़ेगा असर
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए नाशिक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, नाशिक एयरपोर्ट से अहमदाबाद, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए उड़ानें अपने तय समय पर चलती रहेंगी. प्रशासन के मुताबिक, आम यात्रियों की विमान यात्रा पर इसका असर नहीं पड़ेगा. सिंहस्थ कुंभ के इस ध्वजारोहण समारोह में महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इस आयोजन के साथ नाशिक और त्र्यंबकेश्वर आस्था, परंपरा और धार्मिक उत्सव के बड़े केंद्र के रूप में नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
बिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines