Prank Turns Fatal in Satara: महाराष्ट्र के सतारा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की किसी लड़के से इंस्टाग्राम पर प्यार करने लगती है। इसके बाद दोनों के बीच शादी की बातें होने लगी। सच्चाई सामने आने के बाद लड़की सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 साल की ऋतुजा और गायत्री दोनों आपस में सहेलियां थीं। गायत्री में मजाक-मजाक में एक लड़के के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाया था और उसी अकाउंट वह ऋतुजा को मैसेज करने लगी। फिर धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगी और प्यार हो गया। ऋतुजा उस फेक अकाउंट को बॉयफ्रेंड समझने लगी। जबकि वो न तो कभी मिलीं थी और न ही दोनों के बीच कोई मुलाकात हुई थी।
राज खुलने के डर से किया ये काम
दोनों के बीच प्यार इस कदर बढ़ गया कि ऋतुजा शादी की बात करने लगी। जब गायत्री को इस बात का अहसास हुआ कि प्यार में ऋतुजा ज्यादा ही इमोशनल हो गई है तो उसने सोचा कि ये राज अगर खुल गया तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद गायत्री ने लड़के के पिता के नाम से एक फेक अकाउंट बनाया और ऋतुजा को मैसेज कर कहा कि मेरा बेटा बीमार था जिसकी वजह से उसकी डेथ हो गई।.
ये भी पढ़ेंः RSS की पसंद का अध्यक्ष बना सकती है BJP, जानें क्यों चर्चा में देवेंद्र फडणवीस का नाम
मामले की जांच में जुटी पुलिस
ऋतुजा यह सब जानने के बाद सदमे में आ गई। इसके बाद ऋतुजा ने कहा कि वह अपनी जिदंगी खत्म करने जा रही है और यह बात कहने के बाद उसने अपनी जान दे दी। घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली तो ऋतुजा का फोन चेक किया। उसमें लड़के नाम से आईडी की चैटिंग सामने आई। मामले में पुलिस ने ऋतुजा की सहेली गायत्री को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं ललिता काई, जंगल में जंजीरों से किसने जकड़ा? पूर्व पति के खिलाफ दर्ज है मर्डर का केस
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
9 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
20 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines