Atiq-Ashraf Murder: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के समर्थन में महाराष्ट्र के माजलगांव में में पोस्टर लगाए गए। दोनों भाइयों को शहीद बताया गया है। पोस्टर को देखने के बाद हंगामा शुरू हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पोस्टर को हटवाया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पोस्टर लगाए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। विहिप ने माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने विहिप नेता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 293, 294 और 153 के तहत दर्ज किया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1648673029592080384?s=20
कानूनी कार्रवाई जारी
जियोराय से एसडीपीओ स्वप्निल राठौड़ ने बताया कि अतीक अहमद और उसके भाई के समर्थन में माजलगांव में एक विवादित बैनर लगाया था। ये बैनर दो धर्मो के बीच तनाव पैदा कर सकती थी। इसको देखते हुए पुलिस द्वारा बैनर तुरंत हिरासत में लेकर FIR दर्ज की। कानूनी कार्रवाई जारी है।
शनिवार की रात माफिया भाइयों की हुई थी हत्या
गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीते शनिवार की देर शाम प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उस वक्त हुई, जब दोनों माफिया भाइयों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। तभी मीडियाकर्मी बनकर आए तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।
तीनों हमलावर पुलिस की गिरफ्त में हैं। अतीक के खिलाफ 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम की सभाओं में बावरिया गैंग एक्टिव, मुंबई में पुलिस ने 8 चोरों को पकड़ा, 73 लोगों को बनाया था शिकार
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines