हाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुणे शहर में एक व्यक्ति ने पूरे शहर में खुद के पोस्टर लगवाए जिसमें उसने खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया ताकि उसे शादी के प्रस्ताव मिल सकें. जिसके बाद पूरे मामले की जांच हुई तो पता चला कि असल में वो एक सब्जी वाला था.
दरअसल, यह झूठा प्रचार उस व्यक्ति को उलटा पड़ गया. वहीं, अब उस व्यक्ति पर खुद को एक पुलिस अधिकारी होने का ढोंग करने के लिए उस पर केस दर्ज किया गया है.
पुणे के नरहे रोड पर रहने वाले 26 साल के ऋषिकेश राजू जाधव ने न सिर्फ पूरे शहर में पोस्टर और फ्लैक्स बैनर लगाए, बल्कि पुलिस की वर्दी में अपनी तस्वीरें भी खिंचवाईं और उन्हें अपने WhatsApp स्टेटस पर लगाया – यह सब उसने युवा महिलाओं और उनके परिवारों को प्रभावित करने के मकसद से किया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शादी न हो पाने की हताशा में यह रास्ता चुना.
एक पुलिस अधिकारी संभाजी कदम ने बताया, ‘जब उससे इसकी वजह पूछी गई, तो उसने कहा कि उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. यह दिखाने के लिए कि उसके पास नौकरी है, उसने यह झूठ गढ़ा. इसलिए, पुलिस ने कार्रवाई की है.’
अधिकारी ने आगे बताया कि उसके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार, अवैध बैनरों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान के दौरान इस व्यक्ति का झूठ सामने आ गया.
अधिकारी ने कहा, ‘हमें अवैध बैनरों और पोस्टरों के खिलाफ चलाए गए अपने अभियान के जरिए इस बारे में पता चला. जांच करने पर पता चला कि उसका चयन पुलिस फोर्स में नहीं हुआ था, लेकिन उसने झूठा दावा किया था कि उसका चयन हो गया है और इस तरह उसने दूसरों को धोखा दिया.’
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
28 mins agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines