Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी ने आम जनता के साथ बुरा व्यवहार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण मुंबई के वीपी रोड पुलिस स्टेशन में पुलिस उपनिरीक्षक दुर्गा खर्डे कथित तौर पर अपना आपा खो बैठीं और उनके गुस्से का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
कैसे शुरु हुआ विवाद?
बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक महिला धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची थी. उसने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसकी एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया. उसके साथ मौजूद एक युवक ने पुलिस की प्रतिक्रिया अपने फोन पर रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. इसके बाद महिला पीएसआई ने अपना आपा खो दिया.
वर्दी पर लगी नेम प्लेट फेंकी
महिला पुलिस अधिकारी दुर्गा खर्डे ने शिकायतकर्ता महिला को वर्दी पर लगी नेम प्लेट और बैच फेंककर मार दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के कारण मुंबई पुलिस के काम पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और लोगों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या पुलिस के लिए अलग नियम हैं और आम लोगों के लिए अलग नियम हैं?
यह भी पढ़ें- ‘गरबा में अगर आए गैर हिंदू, तो करा देंगे घर वापसी’, नवरात्रि को लेकर MP में सियासत; हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी
घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिलने पर डीसीपी गर्ग ने इस मामले की जांच एसीपी को सौंप दी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
यूजर्स ने क्या दिए रिएक्शन्स?
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं. लोगों ने महिला अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है. एक यूजर ने लिखा, ‘कई अधिकारी वर्दी का दुरुपयोग करते हैं लेकिन कई ऐसे भी अधिकारी हैं जो हमेशा अच्छा काम करते हैं.’
वही, ‘एक अन्य यूजर ने लिखा, पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए होती है लेकिन हमेशा असुरक्षा महसूस होती है.’
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
16 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
19 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines