Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज से आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज मुंबई जानें का भी कार्यक्रम है। पीएम मोदी करीब 2:45 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
एक ट्रेन मुंबई से सोलापुर और दूसरी मुंबई से साईनगर शिरडी के बीच चलेगी। इन ट्रेनों के शुरू होने के साथ ही महाराष्ट्र देश में पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां एक ही सूबे के दो अलग-अलग शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी।
मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन, देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। जबकि मुंबई-साईनगर शिर्डी ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। यह महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी, शनि सिंगनापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के रेल-संपर्क में भी सुधार करेगी।
और पढ़िए – पीएम मोदी आज लखनऊ दौरा, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उद्घाटन
वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री वहां कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी मुंबई में मोदी दो सड़क परियोजनाओं को भी देश को समर्पित करेंगे। आज सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद वह शिवाजी महाराज टर्मिनस से आईएनएस शिक्रा जाएंगे।
इसके बाद पीएम मोदी मुंबई उपनगर के मरोल जाएंगे, जहां वे शाम को करीब 4.30 बजे अल्जामिया-तुस-सैफियाह के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि दाउदी बोहरा समुदाय का अल्जामिया-तुस-सैफियाह प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, जिसके नए परिसर का आज उद्घाटन होगा। इसके बाद शाम प्रधानमंत्री यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
15 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines