PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे नागपुर मेट्रो के सेकंड फेज की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी गोवा भी जाएंगे जहां वे मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। गोवा और महाराष्ट्र के लिए पीएम मोदी का ये दौरा बहुत खास होने वाला है। जिसमें वे गोवा और महाराष्ट्र दोनों राज्यों को कुल मिलाकर 75000 करोड़ की परियोजानों की सौगात देने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन से खपरी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे, जहां वे ‘नागपुर मेट्रो के पहले चरण’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे ‘नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण’ की आधारशिला भी रखेंगे।
‘समृद्धि महामार्ग’ के पहले फेज का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे, नागपुर और शिर्डी को जोड़ने वाले ‘समृद्धि महामार्ग’ के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे और नेशनल हाइवे का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे AIMMS नागपुर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे
प्रधानमंत्री नागपुर में एक सार्वजनिक समारोह में लगभग 11:30 बजे, 1500 करोड़ से अधिक की लागत वाली रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वन हेल्थ (NIO), नागपुर और नाग नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना, नागपुर की आधारशिला भी रखेंगे।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ‘सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPTE), चंद्रपुर’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ‘सेंटर फॉर रिसर्च, मैनेजमेंट एंड कंट्रोल ऑफ हीमोग्लोबिनोपैथिस, चंद्रपुर’ का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर 3 बजे के बाद गोवा जाएंगे पीएम मोदी
नागपुर के बाद पीएम मोदी गोवा पहुंचेंगे। करीब दोपहर 3:15 बजे प्रधानमंत्री 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। लगभग 5:15 बजे प्रधानमंत्री मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
इन तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों को राष्ट्र को करेंगे समर्पित
प्रधानमंत्री यहां तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे। तीन संस्थानों में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM), गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (NHI), दिल्ली, अनुसंधान शामिल है।
इन संस्थानों को लगभग 970 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है। इनके माध्यम से अस्पताल के बिस्तरों की संख्या में लगभग 500 की वृद्धि होगी और छात्रों के प्रवेश में भी लगभग 400 की वृद्धि होगी।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines