Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वड्डेटीवार ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि पीएम मोदी ने अजीत पवार के सामने शर्त रखी है। शर्त के मुताबिक, अजीत पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तभी बनेंगे, जब वे शरद पवार को NDA में लेकर आएंगे।
वड्डेटीवार ने कहा कि अजीत पवार बार-बार शरद पवार से क्यों मिल रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र में दो पार्टियों के टूटने के बाद भी सरकार की स्थिति महाराष्ट्र में अच्छी नहीं है, सरकार की छवि नहीं सुधर रही है। ऐसे में एनडीए को 2024 लोकसभा चुनाव में शरद पवार जैसे मास लीडर की जरूरत है। उनकी मदद के बगैर लोकसभा में एनडीए का आंकड़ा नहीं बढ़ेगा, इसलिए अजीत पवार अपने चाचा के पीछे लगे हुए हैं।
संजय राउत बोले- शरद पवार को ऑफर वाली बात अफवाह
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, शनिवार को पुणे में हुई शरद और अजीत पवार की मुलाकात के दौरान अजीत पवार ने शरद पवार को ऑफर दिया कि अगर वे एनडीए में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्र में कृषि मंत्री और सुप्रिया को भी मंत्री बनाया जायेगा।
ऑफर वाली खबर को शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत ने अफवाह बताया है। संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वे शरद पवार को ऑफर दें। अजीत पवार को शरद पवार ने बनाया है, शरद पवार को अजीत पवार में नहीं बनाया। शरद पवार चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं, कई सालों तक उन्हें सांसद बने रहने का अनुभव भी है।
प्रफुल पटेल बोले- हम भाजपा के साथ बिना किसी शर्त के गए हैं
न्यूज़ 24 ने एनसीपी अजीत पवार गुट के नेता प्रफुल पटेल से विजय वड्डेटीवार के बयान पर प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के साथ बिना किसी शर्त के गए हैं और यह सब भ्रम फैलाने के लिए किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
20 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
22 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
22 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines