Platform Tickets Sale Temporary Restrictions : अगर आप दिवाली या छठ पूजा पर घर जाने वाले हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि स्टेशन पर पहुंचने के बाद आपको परेशानी उठानी पड़े। त्योहारों की वजह से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है, लेकिन अब लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा। रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया। आइए जानते हैं कि सेंट्रल रेलवे ने यह कदम क्यों उठाया?
सेंट्रल रेलवे ने रविवार से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया। रेलवे के इस कदम का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर भीड़ को कंट्रोल करना और स्टेशन परिसर के भीतर यात्रियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करना है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों और चिकित्सा संबंधी जरूरत वाले लोगों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें : Railway Rule: क्या ट्रेन छूट जाने पर उसी टिकट से कर सकेंगे दूसरी ट्रेन में सफर? जानिए क्या कहता है रेलवे
8 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट
सेंट्रल रेलवे ने कहा कि आज से लेकर 8 नवंबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, पुणे, नागपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध दिवाली और छठ पूजा में बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए लगाया गया। यह प्रतिबंध अस्थायी है।
यह भी पढ़ें : Indian Railway Rule: दिवाली पर रेलवे के नए नियम! बैग में मिला ये सामान तो लगेगा तगड़ा जुर्माना
बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़
आपको बता दें कि मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह यात्रियों में भगदड़ मच गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22921 से सफर करने के लिए आए लोगों की भीड़ काफी थी, जिससे अचानक से भगदड़ मच गई। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यह हादसा हुआ।
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines