इस घटना ने कर दिया हैरान; मोबाइल हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं बताया तो युवक को मौत के घाट उतारा
Edited By Pushpendra Sharma

panvel murder
Edited By Pushpendra Sharma

panvel murder
विनोद जगदाले, मुंबई: पनवेल के कामोठे सेक्टर 4 में एक आरोपी ने 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम विशाल राजकुमार मौर्या था जिसे रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी ने चाकू से हमला कर मार डाला। इस लड़ाई में हरियाणवी के दोस्त संतोष वाल्मिकी ने उसका साथ दिया था इसलिए पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक शुक्रवार रात करीब 11 बजे कामोठे सेक्टर चार के पास एक पान टपरी पर गया था, जिसके बाद आरोपी ने विशाल से हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा लेकिन पासवर्ड नहीं देने पर वह गुस्सा हो गया और दो लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। युवक ने उन्हें जवाब देना शुरू कर दिया।
जिसपर आरोपी भड़क गए और उसे पीटने लगे। बाद में हरियाणवी ने उसके पास मौजूद चाकू निकाला और विशाल पीठ में घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वे उसे जख्मी हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद घायल युवक उठकर कुछ देर तक चला लेकिन थोड़ी देर में ही गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल के जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: