पालघर में बड़ा हादसा, आंख-नाक में जलन, जोर-जोर चिल्लाने लगे... केमिकल फैक्ट्री में रिसाव से 10 मजदूरों की बिगड़ी तबीयत

महाराष्ट्र के पालघर की एक केमिकल फैक्ट्री में रिसाव हो गया, जिससे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। लोगों के आंख-नाक में जलने होने लगी और वे जोर-जोर से शोर मचाने लगे। इस हादसे में 10 मजदूरों की बिगड़ गई।

Palghar accident

सांकेतिक तस्वीर।

महाराष्ट्र के पालघर में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया, लेकिन गमीनत रही कि अबतक किसी की जान नहीं गई। केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ, जिससे मजदूरों के आंख-नाक में जलन होने लगी, जिससे वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस दुर्घटना में 10 से अधिक मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

यह घटना पालघर जिले के बोईसर तारापुर स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में हुई, जहां एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार को कथित रूप से अवैध रसायन उत्पादन के दौरान गैस रिसाव हो गया, जिससे मजदूरों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर कंपनी के मैनेजर ने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए मजदूरों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर दिया।

विज्ञापन

मामले की जांच कर रही पुलिस

जब गैस रिसाव से मजदूरों की हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसकी सूचना मिलते ही बोईसर पुलिस और फैक्ट्री इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। इस हादसे ने इंडस्ट्रियल एरिया में कार्य कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा दिए।

विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की और इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती मजदूरों की हालत इस वक्त खतरे से बाहर है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ