---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Palghar Horror: पालघर में प्रेमी जोड़े के साथ हैवानियत! लड़की के साथ गैंगरेप, लड़के को पेड़ से लटकाकर पीटा

Palghar Horror: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक प्रेमी जोड़े के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया, जबकि उसके प्रेमी को पेड़ से बांध दिया गया और पिटाई की गई। घटना उस वक्त की है जब प्रेमी जोड़ा विरार इलाके में शाम की सैर के […]

---विज्ञापन---

Palghar Horror: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक प्रेमी जोड़े के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया, जबकि उसके प्रेमी को पेड़ से बांध दिया गया और पिटाई की गई। घटना उस वक्त की है जब प्रेमी जोड़ा विरार इलाके में शाम की सैर के लिए निकला था।

गैंगरेप की घटना 22 मार्च की शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार पीड़िता के प्रेमी को एक पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की। दोनों आरोपियों की उम्र 22 और 25 साल बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

विरार पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने बताया कि पालघर के विरार इलाके में 20 साल की लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में धीरज राजेश सोनी और यश लक्ष्मण शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। राजेंद्र कांबले ने बताया कि प्रेमी जोड़ा जीवदानी मंदिर से सटी पहाड़ी पर गया था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

---विज्ञापन---

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता के प्रेमी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हें 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी विरार इलाके के रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं।

First published on: Mar 24, 2023 12:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola