पालघर में डबल मर्डर, सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से हमलाकर दो लोगों को उतारा मौत के घाट

Palghar Double Murder: पालघर में एक मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने दो लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

palghar double murder man killed two senior citizens

Palghar Double Murder: पालघर में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट

Palghar Double Murder: महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सिरफिरे ने दो लोगों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पालघर पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

बोइसर इलाके का मामला

बता दें कि मामला बोइसर इलाके के कूदन गांव का है। यहां मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने दो लोगों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे पास के जंगल में एक तालाब से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति को पुलिस तालाब से गिरफ्तार कर रही है। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी पुलिस से छूटने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाता है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान एक शख्स ने दो लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला करके उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति के घर को निशाना बनाया। जब उस पर स्थानीय लोगों का ध्यान गया तो वह मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे एक तालाब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम किशोर कुमार मंडल है।

विज्ञापन

दो दिन से गांव में घूम रहा था आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक,  आरोपी व्यक्ति दो दिन से गांव में घूम रहा था। उसका व्यवहार लोगों को थोड़ा अजीब लगा, जिससे उन्हें उस पर संदेह हुआ। इसी बीच, मृतक व्यक्ति के भाई ने भी आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। बताया जाता है कि आरोपी ने उसके साथ भी  मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद, आरोपी ने रूपेश पाटिल के घर पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से उसके मंसूबों पर पानी फिर गया।

दलदली इलाके में छिपा था आरोपी

लोगों ने खतरे को भांपते हुए शोर मचाया, जिससे आरोपी अंधेरे में फरार हो गया और गांव के बाहर एक दलदली इलाके में छिप गया। जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। बाद में पता चला कि आरोपी ने खुद को जंगल में एक तालाब के पास दलदली भूमि में छुपा लिया था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ