Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस की जांच में पता चला है कि एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में 3 नहीं बल्कि 4 बंदूकों का इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए ये बंदूकें भारत भेजी थीं। मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस को बंदूकों की तस्वीरें भेजी दी हैं।
क्या बाबा सिद्दीकी की हत्या में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ था? इसे लेकर मुंबई पुलिस ऐसे मामलों में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि इस मामले में शूटरों के पास 3 नहीं 4 हथियार थे। पुलिस ने 3 हथियार जब्त कर लिए हैं, लेकिन चौथे की तलाश है। बताया जा रहा है कि चौथी पिस्टल ऑस्ट्रेलिया मेड ब्रेटा थी।
यह भी पढे़ं : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का 11वां आरोपी कौन? जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी
आपको बता दें कि मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
यह भी पढे़ं : जब महाराष्ट्र में थे शूटर तो यूपी से क्यों किए गए हायर? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा
इन आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी पर चलाईं गोलियां
पुलिस के अनुसार, हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज कश्यप के साथ-साथ फरार आरोपी शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं, जबकि पुणे निवासी प्रवीण लोनकर का भाई शुभम कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है। उसने और अन्य आरोपियों ने मिलकर बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची और शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 hr agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines