'आतंकवाद खत्म होना चाहिए और इस पर कोई राजनीति न हो', पहलगाम हमले के बाद अबू आजमी का बड़ा बयान

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है और हर कोई सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर धर्म का बच्चा देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है। सरकार तय करेगी कि क्या कार्रवाई करनी है और कोई भी इसका विरोध नहीं करेगा। 

Samajwadi Party Leader Abu Asim Azmi

समाजवादी पार्टी नेता अबू आसिम आजमी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि इस हमले की पूरे देश में धर्म और जाति से ऊपर उठकर लोग खुलकर निंदा कर रहे हैं, खासकर मुसलमान कह रहे हैं कि वे देश के साथ हैं। आतंकियों ने धर्म पूछा, फिर मारा। जब से यह सरकार आई है, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम हो रहा है, आतंकियों को पता था कि इस हरकत से देश में अस्थिरता फैलेगी।

क्या कहा अबू आजमी ने?

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि ‘हर धर्म का बच्चा देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है। सरकार तय करेगी कि क्या कार्रवाई करनी है और कोई भी इसका विरोध नहीं करेगा। आतंकवाद खत्म होना चाहिए और इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।’

नितेश राणे पर साधा निशाना

अबू आजमी ने आगे कहा, ‘लोग कह रहे हैं कि हमले के वक्त मुसलमानों ने मदद की। घटना के बाद सभी मुसलमानों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने लोगों से कहा कि दुकानदारों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराने के बाद ही सामान खरीदें। हमने इस मुद्दे पर सरकार को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने को कहा है।’

वक्फ कानून के खिलाफ की बड़ी अपील

वक्फ कानून देश में लागू हो चुका है। इस कानून का ज्यादातर मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने इसके खिलाफ बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा, ‘गैर-संवैधानिक वक्फ बिल के खिलाफ अपने गम और गुस्से का इजहार करते हुए, इस एहतजाज को दिल्ली सरकार तक पहुंचाने के लिए 30 अप्रैल 2025 को रात 9 बजे से 9:15 बजे तक अपने घर, ऑफिस और दुकान आदि की लाइटें बंद करें।’ अबू आजमी ने कहा कि ‘बीजेपी ने गैरकानूनी तरीके से, असंवैधानिक तरीके से जो वक्फ का कानून बनाया है, उसके खिलाफ हमारी गुजारिश है। बहुत सालीनता के साथ गम और गुस्से का इजहार करना चाहते हैं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ