महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधा। वडेट्टीवार ने पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि क्या आतंकवादियों के पास धर्म पूछने का समय है? इस टिप्पणी को लेकर फडणवीस ने कहा कि इस तरह के बयान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के लिए ‘जख्म पर नमक छिड़कने’ वाले हैं। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक फडणवीस ने कहा कि इस तरह के बयान उन लोगों के लिए ‘जख्म पर नमक छिड़कने जैसे हैं’ जिन्होंने अपने रिश्तेदारों को खो दिया है। हम सभी ने देखा है कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने क्या कहा है? वडेट्टीवार ने सोमवार को पीड़ितों के बयान पर सवाल उठाए थे। पीड़ितों के परिजनों ने कहा था कि आतंकवादियों ने गोलीबारी करने से पहले उनसे धर्म पूछा था।
यह भी पढ़ें:‘आतंकियों ने कलमा पढ़ने को कहा और…’; प्रत्यक्षदर्शियों ने NIA को सुनाई आतंकी हमले की आंखोंदेखी
आगामी बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि 2028 के अंत तक काम पूरा होने की संभावना है। परियोजना में देरी इसलिए हुई, क्योंकि पिछली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार ने इसे रोकने का फैसला किया था। बुलेट ट्रेन का काम 2028 के अंत तक पूरा हो सकता है, क्योंकि इसे तेजी से किया जा रहा था। पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार के कारण बुलेट ट्रेन के काम में 2.5 साल की देरी हुई थी, क्योंकि उन्होंने इसे रोकने का फैसला किया था। हालांकि नई सरकार के सत्ता में आने के साथ हमने बुलेट ट्रेन के लिए अनुमति दे दी है।
पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान
फडणवीस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इसे नई समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों से निपटने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि राज्य प्रशासन ने उन लोगों की पहचान कर ली है, जिनके भारत छोड़ने की उम्मीद है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जल्द ही सटीक संख्या की घोषणा करेगा।
ईडी कार्यालय में आग पर दिया बयान
फडणवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयान के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राज्य में कुछ पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं। बलार्ड एस्टेट क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय में हाल ही में लगी आग के बारे में सीएम ने कहा कि ईडी कार्यालय में प्रत्येक कागजात सुरक्षित हैं। कुछ भी प्रभावित नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें:पहलगाम आतंकी हमले के 9 खुलासे, NIA की जांच में अब तक जानें क्या-क्या सच आए सामने?
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
23 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines