पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए जवाबी अभियान “ऑपरेशन सिंदूर” ने न सिर्फ सैन्य मोर्चे पर हलचल मचाई है, बल्कि अब यह नाम मुंबई के कॉर्पोरेट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी सुर्खियों में आ गया है। कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार, “ऑपरेशन सिंदूर” नाम के ट्रेडमार्क के लिए एक रेस सी शुरू हो गई है। अब तक सिंदूर से जुड़े टाइटल्स के लिए फिल्म इंडस्ट्री में 30 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।
देश के एक बड़े औद्योगिक समूह के साथ-साथ मुकेश चेतराम अग्रवाल, वायुसेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन कमला सिंह ओबेरॉय, दिल्ली के वकील आलोक कोठारी, जयराज टी और उत्तम जैसे कई नामों ने इस ट्रेडमार्क को पाने के लिए आवेदन किया है।बढ़ते विवाद के बाद देश के बड़े उद्योग समूह ने इस नाम के लिए अपना आवेदन पीछे ले लिया है
फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं
भारतीय फिल्म उद्योग में भी इस नाम को लेकर जबरदस्त दिलचस्पी देखी जा रही है। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर काउंसिल (IFTPC) और वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन (WIFPA) के पास “सिंदूर” से जुड़े टाइटल्स के लिए 30 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इनमें “ऑपरेशन सिंदूर”, “मिशन सिंदूर”, “सिंदूर: द रिवेंज”, “हिंदुस्तान का सिंदूर”, और “पहलगाम: द टेरर अटैक” जैसे नाम प्रमुख हैं। देशभक्ति और भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर आधारित कंटेंट की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म निर्माता इस विषय को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
एक नाम कई दावेदार
बता दें कि “ऑपरेशन सिंदूर” अब सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन का नाम नहीं रहा। यह एक ब्रांड, एक कहानी और एक बिजनेस अपॉर्च्युनिटी में तब्दील हो चुका है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा, कि यह नाम किसके पास जाता है। किसी बिजनेस हाउस के पास या किसी फिल्म निर्माता के पास जो इसे सिल्वर स्क्रीन पर उतारने की तैयारी में है।
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
23 mins agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
21 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
21 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
2 days agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines