Online Fraud Case: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। फर्जी कॉल, फर्जी मैसेज कर कुछ मिनटों में लाखों रुपये की चपत लगा देते हैं। जब तक कुछ समझ आए तब तक अकाउंट से रुपये गायब हो जाते हैं। मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लड़की ने अपनी समझदारी से खुद को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बचा लिया।
कोशिश ऐसे हुई नाकाम
लड़की ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों को आगाह करते हुए उस दिन के अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि किसी ने हाल ही में UPI के जरिए मेरे साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश की। आगे लड़की बताती है कि एक शख्स उसे कॉल करता है। पहले उसका और उसके पिता का नाम बताता है तो उसे लगता है कि कोई जानने वाला ही है। शख्स बताता है कि उसके पिता ने उसका नंबर दिया था। एलआईसी की 25 हजार किस्त जमा करनी हैं। किस्त ऑनलाइन ही जमा करनी है और वे ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग नहीं करते हैं। इस वजह से उन्होंने आपसे किस्त जमा करवाने को कहा है।
यह भी पढ़े: ये कैसा इश्क! बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए मां-बाप के साथ ही खेल दिया ‘गंदा’ खेल
50000 रुपये का आया मैसेज
कॉलर बार- बार उसको रुपये भेजने के लिए जोर दे रहा था। लड़की को शख्स की बातों पर शक हुआ तो वह उससे पूछताछ करने लगी। कॉलर ने कहा कि उससे गलती से 5 हजार के बजाय 50000 रूपये ट्रांसफर कर दिए है। आप मुझे 45 वापस कर दीजिए। इससे उसका शक और ज्यादा गहरा गया। जब उसने चेक किया तो पता चला कि रुपये का सिर्फ मैसेज आया है। एकाउंट मे रुपये नहीं आए है।
यह भी पढ़े: ‘विधवा’ होने के गम में गर्भवती ने बच्चे सहित दे दी जान
खुद के फसता देख कॉलर ने फोन ऑफ कर लिया
लड़की ने समझदारी दिखाते हुए कॉलर से कहा कि पिता के लौटने के बाद उनसे बात करके वह रुपये ट्रांसफर कर देगी। उनसे बात करने के बाद मै कॉल करुंगी। तब तक आप मेरे पिता जी के आने का इंतजार करें। काम न बनते देख फ्रॉड कॉलर ने कॉल कट कर नंबर ऑफ कर लिया। इस घटना ने साबित किया कि सतर्क और बुद्धिमान रहकर हम धोखाधड़ी के प्रयासों को रोक सकते हैं।