इंद्रजीत सिंह, मुंबई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुम्बई में टेरर फंडिंग मामले में दाऊद इब्राहिम, उसके सहयोगी छोटा शकील और उसके मुंबई से गिरफ्तार सहयोगियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। मुम्बई एनआईए कोर्ट में दायर चार्जशीट में हवाला के जरिए की गई करोड़ों की टेरर फंडिंग का जिक्र है।
चार्जशीट में एनआईए ने लिखा है कि D कंपनी मुम्बई में एक बार फिर आतंक का सिंडिकेट खड़ा करने की कोशिश कर रही है। चार्जशीट में इस बात का जिक्र भी है कि कैसे दाऊद इब्राहिम देश में करोड़ों रुपये हवाला के ज़रिये भेजता था ताकि यहां आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके।
अभी पढ़ें – मेरठ में सप्लाई का दूषित पानी पीने से मचा हाहाकार, अस्पतालों में मरीजों की संख्या देख DM भी सहम गए
इस साल दाऊद ने मुंबई भेजे थे 25 लाख रुपये
चार्जशीट के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए मुंबई में इस साल 25 लाख रुपए भेजे थे। ये पैसे दाऊद इब्राहिम और उसके करीबी छोटा शकील ने पाकिस्तान से दुबई के रास्ते भेजे। चार्जशीट के मुताबिक, यह पैसा भारत में सूरत के रास्ते आया था और बाद में मुंबई पहुंचा और हवाला के जरिए इस पैसे को आरिफ शेख और शब्बीर शेख तक पहुंचाया गया था।
चार्जशीट में यह तक कहा गया की 4 सालों में हवाला के जरिए लगभग 12 से 13 करोड़ रुपये टेरर फंडिंग के लिए भारत में भेजे गए। चार्जशीट में दाऊद इब्राहिम उर्फ शेख दाऊद हसन और शकील शेख उर्फ छोटा शकील के अलावा गिरफ्तार आरोपी आरिफ अबुबकर शेख, शब्बीर अबुबकर शेख और मोहम्मद सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के नाम शामिल हैं।
एनआईए ने दावा किया कि शब्बीर ने 5 लाख रुपये रखे थे और बाकी आरिफ को एक गवाह के सामने दिए थे। एनआईए ने कहा कि 9 मई, 2022 को उनके घर की तलाशी के दौरान शब्बीर से 5 लाख रुपये बरामद किए गए थे
अभी पढ़ें – Lucknow Crime News: बस एक गलती… और रिटायर्ड फौजी ने गवां दिए 79 लाख रुपये, जानें क्या है मामला?
एनआईए की मुंबई ब्रांच ने इसी साल 3 फरवरी को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 17, 18, 20 और 21 के तहत और धारा 3 (1) (ii), 3 (2), 3 (4) के तहत मामला दर्ज किया था और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1999 की धारा 3(5) के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 387, 201 और 120बी की धारा भी FIR में जोड़ी गयी थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
9 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
14 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines