Mumbai Blast Threatening Call : देश की आर्थिक राजधानी में ब्लास्ट करने की धमकी मिली है। इसे लेकर नए साल से पहले पुलिस के पास एक कॉल आया है। एक तरफ नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न का माहौल है तो दूसरी तरफ धमकी भरे कॉल से हड़कंप मच गई है। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी है और संदिग्ध की जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति की भी तलाश तेज कर दी है। आइये जानते हैं कि इससे पहले कब-कब ऐसी धमकी मिली है।
देश में कई जगहों पर नए साल के वेलकम को लेकर एक दिन पहले 31 दिसंबर को सेलिब्रेशन होने वाले हैं। इस जश्न में शामिल होने के लिए लोग घरों से निकलेंगे। कहीं शराब पार्टी होगी तो कहीं पूजा-पाठ आदि। शराब पीकर नशेड़ी सड़कों पर उत्पात न मचाए, इसे लेकर पहले ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मुंबई के मॉल, रेस्तरां समेत पॉश इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। इस बीच धमकी भरे कॉल से मुंबई पुलिस और अलर्ट हो गई है।
यह भी पढ़ें :Mumbai में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 1 KM दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज
मुंबई पुलिस ने कहा- जांच जारी है
मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई पुलिस कंट्रोल को शनिवार की शाम को करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया था। दूसरे तरफ से एक व्यक्ति ने फोन पर कहा कि मुंबई में ब्लास्ट करेंगे और फिर उसने तुरंत ही फोन काट दिया। उसका कहना था कि मुंबई में धमाके होंगे। इसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर फोन कॉल के आधार पर जांच की, लेकिन अभी तक संदिग्ध का कुछ भी पता नहीं चला है।
अमरावती का रहने वाला है व्यक्ति
धमकी भरे आए फोन को लेकर मुंबई पुलिस का कहना है कि मानसिक बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति (32) ने कथित तौर पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूप को बम होने को फर्जी फोन किया। पुलिस ने उस शख्स के बारे में जानकारी निकाल ली है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया है। वह व्यक्ति अमरावती स्थित राजा पेठ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में रहता है। उसने शनिवार की शाम को पुलिस के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया था। व्यक्ति ने मोबाइल फोन से यह कॉल किया था, जिससे उसकी लोकेशन तुरंत पता चल गई।
पिछले महीने एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी
आपको बता दें कि इससे पहले भी मुंबई को दहलाने की धमकी मिल चुकी है। पिछले महीने 23 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। एक ईमेल के जरिये मिली धमकी में लिखा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ा देंगे। साथ ही यह भी कहा गया था कि अगर बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर नीचे लिखे पते पर नहीं भेजे तो यह घटना होगी। अभी हाल ही में आरबीआई को भी एक धमकी मिली थी। ईमेल से मिली इस धमकी में लिखा था कि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंकों में बम रखा गया है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
3 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
6 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
6 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines