New India Co-operative Bank Scam Update : न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर हितेश मेहता को हिरासत में ले लिया। उन पर 122 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है।
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में साल 2020 से 2025 के बीच धोखाखड़ी हुई थी। उस वक्त हितेश प्रवीणचंद मेहता न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक की दादर और गोरेगांव शाखा के जनरल मैनेजर थे। बैंक के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) देवरशी शिशिर कुमार घोष ने दादर पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने BNS की धारा 316(5) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें : ‘2 घंटे में आपका SIM बंद हो जाएगा’ गलती से भी न दबाएं 9; इस नए स्कैम से रहें अलर्ट
122 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप
आरोप है कि हितेश मेहता ने अपने पद का दुरुपयोग कर दादर और गोरेगांव ब्रांचों से 122 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। इस पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हितेश मेहता को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि अधिकारी उनसे धोखाधड़ी से संबंधित सवाल जवाब करेंगे।
यह भी पढ़ें : Phishing Scam: PAN Card यूजर्स हो जाए सावधान! इन कस्टमर्स को स्कैमर्स बना रहे हैं निशाना
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगा प्रतिबंध
आपको बता दें कि आरबीआई ने 6 महीने के लिए न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। RBI के बैन के बाद बैंक न तो किसी को नया लोन देगा और न ही मौजूदा लोन का नवीनीकरण करेगा। साथ ही बैंक में जमा पैसों को भी लोग निकाल नहीं सकेंगे। बैंक अपनी संपत्तियों को बेच नहीं सकेगा।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines