Maharashtra NCP split: अजित पवार और शरद पवार के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है। अब एनसीपी अजित गुट के मुखिया ने कहा है कि वे सभा करके अपने चाचा को जवाब नहीं देंगे। गौरतलब है कि जब एनसीपी में टूट हुई थी, तब शरद पवार ने एलान किया था कि वे बड़ी-बड़ी जनसभाएं करके अजित पवार के खिलाफ माहौल बनाएंगे। इसके बाद अजित गुट की ओर से भी वहां पर जवाबी सभाएं करने का एलान किया गया था। जहां शरद की सभा होती, वहीं, अजित सभा करते।
यह भी पढ़ें-‘डर्टी लव स्टोरी’…प्रेम जाल में फंसाकर 2 नाबालिग बहनों से रेप किया, दलालों को बेचा
लेकिन अब अजित पवार की ओर से कहा गया है कि वे जवाबी सभाएं करके वक्त जायर नहीं करेंगे। उनका ध्यान पार्टी को मजबूत करने पर है। अपनी पार्टी के लिए उन्होंने पांच सूत्रीय योजना तैयार की है। अभी शरद पवार कई जगह पर जनसभा कर चुके हैं। पार्टी में टूट के बाद उन्होंने नासिक में मंत्री छगन भुजबल के खिलाफ रैली की थी। इसके बाद बीड में मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ लोगों को संबोधित किया।
कोल्हापुर में मंत्री हसन मुश्रीफ पर उन्होंने जोरदार हमला बोला था। जलगांव में मंत्री अनिल भाईदास पाटील के खिलाफ भी शरद पवार ने गंभीर आरोप लगाए थे। अब माना जा रहा है कि जल्द ही शरद पवार पुणे में जनसभा कर सकते हैं। यहीं से जीतकर उनके भतीजे अजित पवार आते हैं। अजित पवार गार्डियन मिनिस्टर हैं।
अजित पवार की पांच सूत्रीय योजना
- उनका जोर विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने पर रहेगा
- पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे, मतदाताओं को जमीन स्तर पर जोड़ने के लिए अभियान
- पार्टी के मंत्रियों को एनसीपी विधायकों के काम तेजी से करने होंगे
- मंत्रियों और विधायकों की एक साथ मंडल बैठकें होंगी, जिला स्तर पर भी रहेगा फोकस
- पार्टी कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानेगी। मंत्रियों को उनके काम पहले करने होंगे
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines