NCP Sharad Pawar on Maharashtra Budget: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में जमकर बयाजबाजी हो रही है। हालांकि चुनाव में अभी वक्त है। इस बीच कल महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पेश किया गया। बजट में कई लोक-लुभावन घोषणाएं कर महिलाओं, युवाओं और किसानों को साधने की कोशिश की गई है। इस बीच आज महाराष्ट्र में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक भी होनी है। एनसीपी एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने बजट को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अर्थसंकल्प की बातें पहले ही अखबारों में छप चुकी थी। जो बातें छिपाकर रखनी चाहिए थी वो पब्लिक डोमेन में आ गई।
शरद पवार यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि पूरा अर्थसंकल्प 3 महीने बाद होने वाले चुनाव को देखते हुए बनाया गया है। कितना खर्च किया जाएगा? योजनाओं के लिए पैसों की कितनी उपलब्धता होगी? यह ध्यान में ना रखते हुए अर्थसंकल्प पेश किया गया है। ऐसे में मुझे इसके अमल में लाने को लेकर संदेह है। शरद पवार ने कहा कि मोदीजी ने लोकसभा चुनाव में जितनी सभाएं की, सभी जगह उनकी हार हुई है। ऐसे में मैं चाहता हूं कि पीएम मोदी विधानसभा चुनाव में और ज्यादा सभाएं करें।
नतीजों के बाद तय होगा सीएम
शरद पवार ने कहा महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में हम विधानसभा की 288 में से 155 सीटों पर आगे थे। अगर यही नतीजे विधानसभा में आते हैं तो हमारी सरकार बनना तय है। सीएम चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी अघाड़ी ही हमारा सीएम फेस है। चुनाव के बाद सामूहिक निर्णय लेकर ही हम सरकार बनाएंगे।
ये भी पढ़ेंः महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, क्या शिवराज की प्लानिंग से BJP जीतेगी महाराष्ट्र
स्पीकर को इमरजेंसी पर नहीं बोलना चाहिए था
इमरजेंसी को लेकर उन्होंने कहा कि स्पीकर जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को इस प्रकार का वक्तव्य नहीं देना चाहिए। आपातकाल को अब 50 साल पूरे हो चुके हैं। इंदिरा गांधी अब जीवित नहीं हैं। इमरजेंसी के बाद इंदिरा गांधी ने दुख जताया था। 50 साल पुराने विषय को निकालने की क्या जरूरत थी। स्पीकर की जिम्मेदारी नहीं है कि वह किसी राजनीतिक विषय पर वक्तव्य दें। उनको ऐसा बयान देने के लिए किसी ने कहा होगा इसलिए ऐसी बात कही गई।
ये भी पढ़ेंः विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई छानबीन
एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही मोदी सरकार
शरद पवार ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया गया। 2 मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा गया। एक को कल ही रिहा किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रियों और विधायकों को जेल में डाला गया है। लोअर कोर्ट में कोई फैसला होता है तो अपर कोर्ट जाकर उनकी जमानत रद्द करा दी जाती है। ऐसे में एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर हम संसद में आवाज उठाएंगे।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
11 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
11 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
21 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines