NCP leader Shot Dead in Pune: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पुणे से बड़ा मामला सामने आया है। यहां अजित पवार की एनसीपी के पूर्व काॅरपोरेटर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। पूर्व काॅरपोरेटर का नाम वनराज आंदेकर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वनराज पर लंबे ब्लेड से भी हमला किया गया। हमले में एनसीपी नेता की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार यह घटना पुणे के नाना पेठ इलाके में रविवार रात को हुई। हमलावर ने पिस्टल से एक के बाद एक कई फायर किये। इसके बाद घायल हमलावर को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिस वक्त उन पर हमला हुआ वे नाना पेठ के डोके तामील इलाके में रुके हुए थे। वनराज की हत्या से पहले इलाके में बिजली गुल हो गई है।
ये भी पढ़ेंः Kangana Ranaut किसकी बनेगी दुल्हन? इमरजेंसी पोस्टपोन के बीच बताई दिल की बात
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वनराज को नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बता रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल इसके लिए टीमें गठित की गई हैं। वनराज 2017 के चुनाव में नगर निगम में नगरसेवक चुने गए थे। इसके अलावा उनकी मां और चाचा भी नगरसेवक रह चुके हैं। वहीं उनकी बहन पुणे की मेयर रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंः Paris Paralympics में प्रीति पाल ने रच दिया इतिहास, निषाद ने भारत की झोली में डाला सातवां मेडल
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
4 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
4 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
15 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines