NCP Leader Supriya Sule statement: इजरायल और हमास के बीच लड़ाई चल रही है। लेकिन भारत में भी इसका असर बयानबाजी के रूप में दिख रहा है। लगातार पक्ष और विपक्ष के लोग एक-दूसरे पर हमलावर हैं। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने शरद पवार पर हमला बोला था। जिसका जवाब अब एनसीपी नेता और उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने दिया है। सुले ने कहा है कि हम दोनों का डीएनए एक ही है। लेकिन बीजेपी ने इसे बदल दिया है।
सुप्रिया ने कहा, मुझे ऐसी उम्मीदें न थी
बता दें कि इससे पहले असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि शरद पवार क्या अपने बेटी सुप्रिया सुले को गाजा भेजेंगे। इसी बयान पर टिप्पणी अब सुप्रिया सुले ने की है। उन्होंने कहा है कि वे आश्चर्यचकित हैं। हिमंता का डीएनए उन जैसा ही है। वे भी कांग्रेस से रहे हैं। उनका और मेरा डीएन सेम ही है। ये सबको पता है कि भाजपा महिलाओं का अपमान कैसे करती है। लेकिन उनको बिस्वा सरमा से उम्मीदें थीं। लेकिन अब वे हैरान हैं कि कैसे महिलाओं के प्रति उनका नजरिया बदल गया है।
ये भी पढ़ें-कानपुर में Double Murder; बुजुर्ग और बेटे की लिव इन पार्टनर की हत्या, पोते-पोतियों ने चाकुओं से गोदकर ली जान
लग रहा है कि उनको बीजेपी में जाना अच्छा नहीं लग रहा है। बीजेपी के आईटी सेल को भी समझने की जरूरत है कि शरद पवार ने आखिर क्या कहा है। उनका पूरा बयान सुनना चाहिए। बता दें कि फिलिस्तीन को लेकर शरद पवार की ओर से बयान दिया गया था, जिसके बाद उनके ऊपर हिमंता ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मुझे लग रहा है कि शरद पवार सुप्रिया सुले को लड़ने के लिए गाजा भेजने वाले हैं।
शरद ने इजरायलियों को बताया था बाहरी
शरद ने इससे पहले कहा था कि पूरी जमीन फिलिस्तीन की है। जिस पर इजरायल ने कब्जा किया है। वो सब कुछ फिलिस्तीन का था। लेकिन इजरायल ने उनके घरों और जगह को हथिया लिया। शरद ने इजरायलियों को बाहरी बताया था। मामले में शरद पवार पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि शरद को आतंकवाद की ही निंदा करनी चाहिए। अगर आप किसी मुद्दे पर बोल रहे हो, तो हमेशा वोट बैंक की बात न करें। इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर बात करते समय सावधानी बरतें।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines