NCP Symbol: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न की लड़ाई जल्द ही चुनाव आयोग तक पहुंचने वाली है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाला राकांपा गुट बुधवार की महत्वपूर्ण बैठक के बाद चुनाव आयोग (ईसी) से संपर्क करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। उधर, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने चुनाव आयोग के समक्ष एक कैविएट दायर की है।
सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार गुट की ओर से पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा करने की तैयारी है। वहीं, शरद पवार गुट ने एक कैविएट दाखिल कर चुनाव आयोग से कहा है कि पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर कोई भी फैसला लेने से पहले उनकी बात भी सुनी जाए।
यह भी पढ़ेंः टमाटर की कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची; जानें किस शहर में सबसे ज्यादा, कहां कम
2 जुलाई को दो गुटों में बंटी चुनाव आयोग
अजित पवार और आठ विधायकों के पार्टी संस्थापक शरद पवार के खिलाफ बगावत करने और 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी में विभाजन हो गया। फिर एनसीपी में खींचतान शुरू हो गई। दोनों गुटों ने संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बर्खास्तगी की होड़ शुरू कर दी और एक-दूसरे के खेमे के विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की।
दोनों गुट यह साबित करने के लिए आज महत्वपूर्ण बैठक करेंगे कि उन्हें पार्टी के अधिकांश विधायकों का समर्थन प्राप्त है। महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के 53 विधायक हैं। फिलहाल 24 विधायक अजित पवार के साथ हैं और 14 विधायक शरद पवार का समर्थन कर रहे हैं।
शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने सभी विधायकों को व्हिप जारी कर उन्हें मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा है, जबकि अजीत पवार गुट ने सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों, कार्य समिति के सदस्यों और को नोटिस जारी किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 hr agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
18 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
22 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines