NCP Crisis: 'तो अब दिल्ली में तैयार होगा प्लान बी'; शरद पवार ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

NCP Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को अपने खेमे के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रतीक (चुनाव चिह्न) कहीं नहीं जा रहा है। वे सत्ता के भूखे नहीं हैं। लोगों के लिए काम करते रहेंगे। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि शरद पवार ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बता दें शरद पवार पार्टी को लेकर भतीजे अजित पवार से चल रहे संकट (NCP Crisis) से जूझ रहे हैं।
समाचर एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वाईबी चव्हाण सभागार में शहर पवार ने बैठक बुलाई थी। इसके बाद शरद पवार ने कहा कि पार्टी का प्रतीक हमारे साथ है, यह कहीं नहीं जा रहा है। जो लोग और पार्टी कार्यकर्ता हमें सत्ता में लाए, वे हमारे साथ हैं। इस बैठक में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, पार्टी सांसद और पार्टी नेता अनिल देशमुख, बालासाहेब पाटिल, अशोक पवार, जयंत पाटिल और रोहित पवार भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः Tabrez Ansari Lynching Case: सरायकेला कोर्ट का बड़ा फैसला; सभी आरोपियों को 10 साल की जेल, जानें पूरा मामला
https://twitter.com/ANI/status/1676589558744358920
बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में संकट के बादल उस वक्त छाए, जब रविवार को अजित पवार के पाला बदल कर एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। रविवार को पवार के साथ एनसीपी के आठ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इस घटनाक्रम को शरद पवार ने ऐतिहासिक करार दिया। साथ ही अजित पवार वाले खेमे की आलोचना भी की।
शरद पवार ने कहा कि जिन विधायकों ने अलग होने का फैसला किया, उन्होंने हमें विश्वास में नहीं लिया। अजित पवार गुट ने किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। अगर अजित को कोई समस्या थी तो उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए थी। अगर उनके मन में कुछ था तो वह मुझसे संपर्क कर सकते थे। इस दौरान शरद पवार ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपने (भाजपा) राकांपा को भ्रष्ट कहा है। तो, अब आपने राकांपा से गठबंधन क्यों किया है?
उधर, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शरद पवार ने दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बुलाई है। जानकारों की मानें तो इस बैठक के बाद शरद पवार कोई अहम फैसला ले सकते हैं। हालांकि अभी तक बैठक को लेकर कोई भी बात सामने नहीं आई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: