Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने 2019 में महाराष्ट्र में हुए हाइवोल्टेज राजनीतिक ड्रामे पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में सरकार बनाने के लिए उस वक्त बीजेपी के साथ बात हुई थी।
शरद पवार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने विकेट दी तो हमले विकेट उखाड़ ली। गेंदबाज को अगर कोई अपना विकेट दिखा रहा है तो उसे वह कैसे छोड़ेगा। फडणवीस को बेकार की टिप्पणियां करने के बजाय महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
फडणवीस बोले- अब मैं भी गुगली फेंकूगा
शरद पवार के बयान के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं शरद पवार के मुंह पर सारा सच ले आया लेकिन यह आधा सच है। मैं भी गुगली फेंकूगा और बाकी सच सामने लाऊंगा। तब भी शरद पवार मेरी बात से सहमत होंगे।
फडणवीस इंटरव्यू में कही थी ये बात
देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में 80 घंटे वाली अपनी सरकार के बारे में कई खुलासे किए। फडणवीस ने कहा कि अजित पवार ने भाजपा के साथ हाथ मिलाया था और ये सब उनके चाचा शरद पवार की सहमति के बाद ही हुआ था। लेकिन फिर अचानक पवार साहब पीछे हट गए। जब उद्धव ठाकरे ने हमारा फोन उठाना बंद कर दिया तो हम समझ गए कि वह हमारे पास नहीं आ रहे हैं, बल्कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास जा रहे हैं, वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं।
अजित पवार ने बतौर डिप्टी सीएम ली थी शपथ
साल 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था। बाद में अचानक राजभवन में एक गुप्त समारोह में फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में और राकांपा नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, ये सरकार केवल 80 घंटे ही चली थी।
बाद में ठाकरे ने राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाई। अगले साल एकनाथ शिंदे ने शिव सेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी में विभाजन हुआ और एमवीए सरकार का पतन हो गया। 30 जून, 2022 को शिंदे ने मुख्यमंत्री जबकि फड़णवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
यह भी पढ़ें: दुर्भाग्यपूर्ण कि सरकार मुझे रोक रही, मणिपुर में रोके जाने पर राहुल गांधी ने केंद्र पर किया हमला, मोइरांग दौरा रद्द
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines