NCP Leader Sachin Kurmi Murder in Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार रात को मुंबई मे अजित पवार गुट की अगुवाई वाली एनसीपी के नेता सचिन कुर्मी की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन को हाॅस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
धारदार हथियार से किया हमला
मुंबई पुलिस ने बताया कि कुर्मी पर मुंबई के बायकुला इलाके में म्हाडा काॅलोनी के पीछे धारदार हथियार से हमला कर दिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह घटना आधी रात को करीब 12 बजकर 30 मिनट की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सचिन को जेजे हाॅस्पिटल ले गई, जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ेंः अमेठी हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश कर रहा था, यूपी पुलिस ने गोली मारी
जांच में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सचिन पर हमला किसने किया? पुलिस के अनुसार हमले में 2-3 लोग शामिल थे। घटना में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Ziaul Haq Murder Case: सीबीआई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, 10 आरोपी दोषी करार, राजा भैया से रहा है कनेक्शन
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
14 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
18 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
20 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines