Nawab Malik Row Devendra Fadnavis letter Ajit Pawar: नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ट्रेजरी बेंच पर नवाब मलिक की मौजूदगी को लेकर बवाल मच गया। विपक्ष के हमलावर होने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्रियों में टकराव की स्थिति बन गई। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दूसरे डिप्टी सीएम अजीत पवार को एक पत्र लिखकर कहा कि पूर्व मंत्री ‘महायुति’ का हिस्सा नहीं हो सकते। महायुति बीजेपी, एकनाथ शिंदे शिवसेना गुट और अजित पवार के एनसीपी गुट का गठबंधन है।
पवार को लिखे पत्र में फडणवीस ने कहा कि एनसीपी नेता नवाब मलिक से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन गंभीर आरोपों को देखते हुए उन्हें गठबंधन में शामिल करना सही नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन देश सर्वोपरि है।
फडणवीस ने पत्र में लिखा- “आज पूर्व मंत्री और विधानसभा सदस्य नवाब मलिक ने विधानसभा की कार्यवाही में भाग लिया, यह उनका अधिकार है। मैं शुरू से ही यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारे मन में उनके प्रति कोई नाराजगी या दुश्मनी नहीं है। हालांकि, गंभीरता को देखते हुए उन पर जो आरोप लगे हैं, हमारी राय है कि नवाब मलिक को गठबंधन में शामिल करना उचित नहीं होगा।”
फडणवीस ने यह भी कहा कि एक व्यक्ति के इस तरह के आरोपों से जुड़े होने के कारण गठबंधन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी सहयोगी दलों को यह सोचना चाहिए कि किसी का व्यक्तित्व गठबंधन में बाधा न बने।”
फडणवीस ने पवार से कहा, “हम तत्कालीन मुख्यमंत्री और महा विकास अघाड़ी सरकार के विचारों से सहमत नहीं हो सकते, जिसने उन्हें तब भी मंत्री बनाए रखा जब उन्हें देशद्रोहियों के साथ संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुझे उम्मीद है कि आप हमारी भावनाओं पर ध्यान देंगे।”
नवाब मलिक को एनसीपी विधायकों के साथ देखा गया
दरअसल, ये पूरा मामला नवाब मलिक की विधानसभा में मौजूदगी को लेकर हुआ। सदन में वह अजीत गुट के एनसीपी विधायकों के साथ बैठे नजर आए। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने नवाब मलिक मामले को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की।
नवाब मलिक गुरुवार को नागपुर में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गुट में शामिल हो गए। गौरतलब है कि मलिक को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 18 महीने की जेल हुई थी। मलिक फरवरी 2022 से अगस्त 2023 तक जेल में थे और फिलहाल मेडिकल जमानत पर बाहर हैं। फडणवीस के पत्र पर सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य है। नवाब मलिक जमानत पर बाहर हैं। उन पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: Resort Politics: वसुंधरा राजे ने बगावत की तो कितनी सीटों की पड़ेगी जरूरत, जानें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines