Navneet Rana: महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। ठाकरे गुट वाले शिवसेना को चुनाव आयोग से झटका लगने पर नवनीत राणा ने कहा कि जो राम का नहीं, हनुमान का नहीं, वो किसी काम का नहीं।
बता दें कि चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को सौंप दिया है। इस फैसले के बाद नवनीत राणा ने उद्धव को लेकर ये तंज कसा। नवनीत राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे को भगवान भोलेनाथ ने सुंदर प्रसाद दिया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जमीनी स्तर पर बाल ठाकरे के साथ रहे हैं और पूरी तरह से शिवसेना के प्रतीक और उसकी विरासत के हकदार हैं।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1626842974511562754
शिंदे की ओर से छह महीने पहले दायर की गई थी याचिका
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से दायर छह महीने पुरानी याचिका पर शुक्रवार को फैसला आया। एक सर्वसम्मत आदेश में तीन सदस्यीय आयोग ने कहा कि यह विधायक दल में पार्टी की संख्या बल पर निर्भर था, जहां मुख्यमंत्री को 55 में से 40 विधायकों और 18 लोकसभा सदस्यों में से 13 का समर्थन प्राप्त था।
चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद शिंदे ने इसे सच्चाई और लोगों की जीत करार दिया। साथ ही इस फैसले को बालासाहेब ठाकरे का आशीर्वाद बताया। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। ये पहली बार है कि ठाकरे परिवार ने उस पार्टी का नियंत्रण खो दिया है जिसकी स्थापना 1966 में बालासाहेब ठाकरे ने की थी।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
21 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines