Navi Mumbai Building Fire: नवी मुंबई में दिवाली की रात एक बिल्डिंग में आग लग गई, जिससे 4 लोगों की मौत हुई है. आग वाशी के सेक्टर-14 में MG कॉम्प्लेक्स स्थित रहेजा रेजिडेंसी सोसायटी में आधी रात को आग लगी थी. आग ने बिल्डिंग के 10वें, 11वें और 12वें माले को अपनी चपेट में लिया. 10वें माले पर रहने वाली बुजुर्ग महिला और 12वें माले पर रहने वाले मां-बाप और उनकी 6 साल की बेटी की मौत हुई है. वाशी अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाकर शवों को कब्जे में ले लिया है.
Maharashtra: नंदुरबार जिले में भीषण सड़क हादसा, चंदशाली घाट पर वाहन पलटने से 8 की मौत
चारों मृतकों की हुई शिनाख्त
मिली जानकारी के अनुसार, अग्निकांड में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है. अग्निकांड में 84 साल की कमला हीरल जैन, 44 साल के सुंदर बालकृष्णन, 39 साल की पूजा राजन और 6 साल की वेदिका सुंदर बालकृष्णन की जान गई है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा. आग की वजह से बिल्डिंग में धुंआ फैल गया और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिन्हें फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू किया.
शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह
लोगों को अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया. हालांकि आग देखकर बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई थी और कई लोग बालकनी में खड़े चिल्ला रहे थे, लेकिन उन्हे लोगों की मदद से, सीढ़ियों हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया था. पहली जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन अग्निशमन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, क्योंकि आग लगने की वजह आतिशबाजी भी हो सकती है.
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
3 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
5 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
22 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines