हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेलापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवती को कुचला, कई गाड़ियों को भी मारी टक्कर

नवी मुंबई के बेलापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे जा रही युवती को टक्कर मार दी और कई वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया.हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पुलिस ने चालक और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने एक युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस हादसे में कई अन्य वाहन भी टूट गए. जानकारी के अनुसार, यह घटना बेलापुर सेक्टर-8 के अरेंजर कॉर्नर इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवक स्कॉर्पियो चला रहा था और अचानक उसका वाहन पर से नियंत्रण छूट गया. इसके बाद कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही युवती को पीछे से टक्कर मार दी और उसे कुछ दूरी तक घसीटती हुई ले गई.

हादसे के बाद भी स्कॉर्पियो नहीं रुकी और उसने एक दोपहिया वाहन, एक ऑटो रिक्शा और पार्किंग में खड़ी दो से तीन कारों को भी टक्कर मार दी. इस घटना में करीब तीन से चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घायल युवती को तुरंत बेलापुर के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. इस मामले बेलापुर पुलिस स्टेशन में कार चालक और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवती सड़क किनारे चल रही थी, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी और इसके बाद कई वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola