हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नासिक में नकली रिंग से बदल रही थी सोने की अंगूठी, CCTV में कैद हुई महिला की करतूत

Nashik jewelry shop CCTV: महाराष्ट्र के नासिक में सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने आई एक महिला ने बेहद शातिराना ढंग से असली अंगूठी को नकली से बदलने की कोशिश की. हालांकि, दुकानदार की पैनी नजरों से वह बच नहीं सकी. जानिए कैसे सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी महिला की पूरी पोल. पढ़ें नासिक से मंगल भारत घनदाट की रिपोर्ट.

विज्ञापन

Nashik jewelry shop CCTV: महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक ज्वैलरी शॉप पर हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. CIDCO इलाके के छत्रपति शिवाजी चौक स्थित मोराया ज्वैलर्स में एक महिला पर सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने चोरी का प्रयास करने का आरोप है. महिला ने कथित तौर पर असली सोने की अंगूठी को हूबहू दिखने वाली नकली अंगूठी से बदलने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार की सतर्कता से उसकी पूरी योजना नाकाम हो गई.

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

दुकान में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. आरोप है कि महिला ने अंगूठी देखने के दौरान बड़ी सफाई से असली अंगूठी छिपा दी और उसकी जगह नकली अंगूठी रख दी. हालांकि, दुकानदार को अंगूठी पर संदेह हुआ. जांच करने पर मामला सामने आ गया.

भागने की कोशिश, लेकिन पकड़ ली गई

चोरी की कोशिश उजागर होने के बाद महिला ने दुकान से निकलने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने तुरंत उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. सूचना मिलते ही अंबड पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

पुलिस कर रही है गहन जांच

घटना की जानकारी मिलते ही अंबड पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विलास पडोलकर, अनिल गढ़वे और सचिन करंजे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या महिला पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रही है या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी इस कथित घटना में शामिल है.

व्यापारियों को पुलिस की सलाह

अंबड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगवेंद्र सिंह राजपूत ने स्थानीय ज्वैलर्स और व्यापारियों से अपील की है कि वे ग्राहकों को आभूषण दिखाते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें.दुकानदार की सतर्कता के कारण कीमती सोने की अंगूठी सुरक्षित बच गई. इस घटना के बाद स्थानीय सर्राफा कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola