Who is Nida Khan HR Manager: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ में सामने आए धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले ने पूरे देश को चौंका दिया है. इस पूरे विवाद के केंद्र में एक ही नाम है— निदा खान, जिसे ऑफिस में कर्मचारी ‘दबंग मैम’ कहकर बुलाते थे. आरोप है कि निदा खान सिर्फ एक एचआर मैनेजर नहीं थी, बल्कि वह एक ऐसे खूंखार प्लान की मास्टरमाइंड थी, जिसका मकसद कर्मचारियों का ब्रेनवॉश कर उन्हें इस्लाम की ओर धकेलना था. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी इस मामले पर चिंता जताई है और कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस निदा खान की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: TCS नासिक धर्मांतरण केस में कंपनी का बड़ा फैसला, सभी 150 कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा
बुर्का पहनना और नमाज पढ़ना: ऑफिस में चलता था खौफ
दर्ज की गई 9 FIR में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं. महिला कर्मचारियों का कहना है कि निदा खान उन पर बुर्का पहनने और इस्लामी रीति-रिवाजों को अपनाने का दबाव डालती थी. वह खुद महिलाओं को सिखाती थी कि बुर्का कैसे पहना जाता है. इतना ही नहीं, एक पुरुष कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसे जबरन टोपी पहनाकर नमाज पढ़वाई गई और उसकी तस्वीरें भी ली गईं. विरोध करने पर कर्मचारियों को करियर बर्बाद करने की धमकी दी जाती थी.
व्हाट्सएप ग्रुप और ‘मलेशिया’ कनेक्शन
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था, जिसमें निदा खान भी शामिल थी. इस ग्रुप के जरिए कर्मचारियों को टारगेट किया जाता था. पुलिस को ‘इमरान’ नाम के एक शख्स का सुराग मिला है, जिसका संबंध मलेशिया से बताया जा रहा है. शक है कि इसी ग्रुप के जरिए भड़काऊ तकरीरें भेजकर कर्मचारियों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था.
यौन उत्पीड़न पर कहती थी- ‘ऐसी बातें तो होती रहती हैं’
निदा खान पर आरोप है कि उसने न केवल धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया, बल्कि महिला कर्मचारियों के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न को भी बढ़ावा दिया. जब पीड़ितों ने शिकायत की, तो निदा ने यह कहकर उन्हें चुप करा दिया कि “ऐसी बातें तो होती रहती हैं.” आरोप है कि ऑफिस के सात पुरुष अधिकारी एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे थे, जो महिला कर्मचारियों के निजी जीवन पर अश्लील कमेंट करते थे और उन्हें गलत तरीके से छूते थे.
SIT का गठन और निदा की तलाश
पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ‘मास्टरमाइंड’ निदा खान फिलहाल फरार है. मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया है और ATS व NIA जैसी एजेंसियों को भी सूचित किया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस धर्मांतरण सिंडिकेट को विदेश से फंडिंग मिल रही थी और क्या भर्तियों के दौरान किसी खास समुदाय को प्राथमिकता देने का कोई गुप्त पैटर्न था.
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
10 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines