हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नाशिक पुलिस की ‘साइलेंट वॉरियर’ K9 नीता रिटायर, 10 साल की सेवा को मिला सलाम

नाशिक पुलिस की बहादुर K9 नीता ने 10 साल की सेवा के बाद रिटायर होकर 480 से ज्यादा मामलों में अपनी अहम भूमिका निभाने का गौरव हासिल किया.
‘साइलेंट वॉरियर’ के नाम से मशहूर नीता को भावुक माहौल में सम्मानजनक विदाई दी गई.

विज्ञापन

वो बोल नहीं सकती थी… लेकिन हर मौके पर सच तक पहुंच जाती थी. वो दिखती एक श्वान थी… लेकिन काम किसी जांबाज़ अफसर से कम नहीं था. नाशिक सिटी पुलिस की डॉग स्क्वॉड की बहादुर सदस्य K9 नीता अब आधिकारिक रूप से सेवामुक्त हो गई है और उसकी विदाई भी उतनी ही सम्मानजनक रही, जितनी उसकी सेवा शानदार थी.

करीब एक दशक तक अपराध की गंध को सूंघकर सच का रास्ता दिखाने वाली नीता ने अपने कार्यकाल में 480 से ज्यादा मामलों में अहम भूमिका निभाई. चोरी, लूट, गंभीर अपराध हर चुनौती के बीच नीता ने अपनी तेज सूंघने की क्षमता और प्रशिक्षण के दम पर पुलिस को कई बार निर्णायक बढ़त दिलाई. साल 2016 में नाशिक पुलिस दल का हिस्सा बनी नीता ने पुणे के शिवाजीनगर में कड़ा प्रशिक्षण हासिल किया था. ट्रेनिंग के बाद उसने न सिर्फ मैदान में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि 2017 और 2018 के पुलिस कर्तव्य मेळावा और 2018 की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी महाराष्ट्र का नाम रोशन किया.

नीता की रिटायरमेंट पर आयोजित समारोह में

नाशिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक (IPS) ने उसे औपचारिक और सम्मानजनक विदाई दी. इस मौके पर डॉग स्क्वॉड की डॉ. प्रियांका जोपुलकर, हैंडलर गोपीनाथ कोल्हे और नितिन पगारे के योगदान की भी सराहना की गई , जिन्होंने नीता के साथ मिलकर कई जटिल मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

पूरे समारोह में एक अलग ही भावनात्मक माहौल देखने को मिला. जिस साथी ने सालों तक बिना थके, बिना रुके सेवा दी, उसे विदा करना हर किसी के लिए आसान नहीं था. नाशिक पुलिस ने अपने इस खास सदस्य को याद करते हुए कहा,“साइलेंट वॉरियर नीता… हम आपको मिस करेंगे.”

नीता भले अब ड्यूटी पर नहीं होगी, लेकिन उसकी बहादुरी, समर्पण और सेवा की कहानी नाशिक पुलिस के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola