तंत्र-मंत्र, ढोंग का जाल और जल्द से जल्द अमीर बनने का अंधा लालच… जब यह तीनों चीजें मिलती हैं, तो अंजाम ऐसा ही होता है जैसा मुंबई के कुछ परिवारों के साथ हुआ. 1 हजार रुपये के बदले 2 लाख रुपये करने का ‘छोटा सा चमत्कार’ दिखाकर एक ढोंगी बाबा और उसके गिरोह ने पीड़ितों को ऐसा सम्मोहित किया कि उन्होंने अपनी जिंदगी की जमा पूंजी लुटा दी. नासिक के कळवण तालुका के अभोणा इलाके में पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ‘पैसों की बारिश’ वाले ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है.
‘ट्रेलर’ दिखाकर जीता भरोसा, फिर 11 लाख का लगा ‘झटका’
पूरा खेल मुंबई के पांच परिवारों को टारगेट बनाकर शुरू हुआ. फर्जी बाबा हिराचंद शिवाजी बर्डे और उसके शातिर साथियों ने पहले पीड़ितों को अपनी तांत्रिक शक्तियों का झांसा दिया. पीड़ितों का अंधा विश्वास जीतने के लिए ढोंगी बाबा ने शुरुआत में एक ‘छोटा चमत्कार’ दिखाया, 1 हजार रुपये लिए और बदले में 2 लाख रुपये थमा दिए. इस जादुई ट्रेलर को देखकर पीड़ितों की आंखें चौंधिया गईं. इसके बाद आरोपियों ने असली दांव खेला और दावा किया कि अगर बड़ी पूजा-विधि की जाए, तो करीब ₹15 करोड़ की पैसों की बारिश होगी. बस फिर क्या था, अमीर बनने के खुमार में पीड़ितों ने अलग-अलग किस्तों में ₹10.95 लाख बाबा के चरणों में अर्पित कर दिए.
करोड़ों की जगह मिली बच्चों के खेलने वाले नोटों की बोरी!
पूरे तंत्र-मंत्र का ड्रामा रचने के लिए पीड़ितों को अभोणा के सुनसान इलाके में बुलाया गया. घंटों चले ढोंग और तांत्रिक पूजा-पाठ के बाद बाबा ने एक भारी-भरकम बोरी पीड़ितों के हवाले की और कहा कि इसमें करोड़ों रुपये की बारिश हुई है. पीड़ित खुशी-खुशी बोरी लेकर घर पहुंचे, लेकिन जैसे ही उसे खोला, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बोरी में ऊपर तो चंद असली नोट सजे थे, लेकिन नीचे बच्चों के खेलने वाले ‘चूरन लेबल’ वाले नकली नोट भरे पड़े थे.
पैसे मांगे तो मिली धमकी, ‘अंनिस’ की मदद से पुलिस ने कसा शिकंजा
ठगी का अहसास होते ही जब पीड़ितों ने अपने असली 10.95 लाख रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया. घबराए पीड़ितों ने तुरंत ‘महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ (अंनिस) के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया. अंनिस की मदद से अभोणा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ढोंगी बाबा हिराचंद बर्डे समेत तीनों शातिर ठगों को धर दबोचा.
जादूटोना विरोधी कानून के तहत केस, 5 दिन की रिमांड
पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ-साथ कड़े ‘महाराष्ट्र जादूटोना विरोधी कानून’ के तहत मामला दर्ज किया है. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस ढोंगी बाबा ने अब तक और कितने मासूमों को अंधविश्वास के जाल में फंसाकर लूटा है.
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
10 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
11 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines