Naseeruddin Shah Statement Controversy: मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर बवाल मच गया है। महाराष्ट्र की घाटकोपर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक राम कदम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि नसीरुद्दीन शाह ने यहीं से कमाई की। लोगों का प्रेम पाया और अब पाकिस्तान प्रेम दिखा रहे हैं। वो पुलवामा हमला, ऑपरेशन सिंदूर भूल गए। कौन उनको कह रहा है गो टू पाकिस्तान। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी कलाकार को लेकर विवादों में फंसी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया था। उन्होंने दिलजीत के समर्थन में पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह दिलजीत दोसांझ का समर्थन करते हैं। उनके साथ खड़े हैं। दिलजीत फिल्म की कास्टिंग के लिए जिम्मेदार नहीं है। एक्टर ने लंबी चौड़ी पोस्ट दिलजीत के समर्थन में लिखी थी, जो अब डिलीट हो गई है।
Naseeruddin Shah Post For Diljit Dosanjh
‘सरदार जी 3’ को लेकर छिड़ा विवाद क्या?
बता दें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर अहम भूमिका में हैं। विवाद हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर छिड़ा है। हानिया आमिर पर भारत विरोधी बयान देने का आरोप लगा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर भी बयान दिया था। इसलिए हानिया आमिर का विरोध हो रहा है और हानिया आमिर के कारण ही मूवी को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला लिया गया है। मूवी को बैन किए जाने की मांग की जा रही है। दिलजीत दोसांझ का बॉयकॉट करने की मांग भी उठ रही है। यह विवाद दिलजीत दोसांझ की इमेज और करियर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Naseeruddin Shah ने खुलकर किया Diljit Dosanjh का सपोर्ट, जमुला पार्टी की गंदी चालों पर फूटा गुस्सा
कौन हैं नसीरुद्दीन शाह?
बता दें कि नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। वे साल 1972 से एक्टिंग की दुनिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने आज तक के फिल्मी करियर में कई अवार्ड जीते हैं। उन्हें 3 नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुके हैं। 3 फिल्मफेयर अवार्ड से उन्हें नवाजा जा चुका है। वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवार्ड वोल्पी कप उन्हें मिल सकता है। फिल्म जगत में उनके योगदान को देखते हुए भारत न सरकार ने उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया हुआ है। उन्होंने एक्टर राजेंद्र कुमार और एक्ट्रेस सायरा बानो की फिल्म अमन (1967) में छोटी-सी भूमिका निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वे बतौर डायरेक्टर कई नाटकों का निर्देशन भी कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines