Nana Patole Controversial Statement (विनोद जगदाले) : देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। अब सिर्फ दो चरण के लिए मतदान बाकी है, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीताजी का हरण करने रावण भी भगवा पहनकर आया था।
पहले भी नाना पटोले ने दिया था विवादित बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने कुछ दिन पहले ही श्रीराम मंदिर के शुद्धिकरण को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब सीताजी का हरण करने के लिए रावण आया था, तब वह भी भगवा कपड़ा पहना हुआ था।
यह भी पढ़ें : ‘BJD के छोटे-छोटे नेता कैसे बन गए करोड़पति?’ ओडिशा में PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
चीन पर क्यों नहीं बोलते सीएम योगी : कांग्रेस नेता
नाना पटोले ने नागपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल से चीन से प्लास्टिक का चावल लाकर दे रहे हैं, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ इस मुद्दे पर क्यों कुछ नहीं बोलते हैं? भगवाधारी हैं, खुद वो संत समझते हैं। चीन ने देश की सीमा पर अतिक्रमण कर लिया, उस पर योगी कुछ क्यों नहीं बोलते?
यह भी पढ़ें : भाजपा प्रत्याशी के छलके आंसू, बयां किया दर्द, जानें सांसद ने क्या लगाए आरोप?
भगवा पहन कर न करें गलत नीतियों का समर्थन : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
उन्होंने आगे कहा कि भारत मां पर दुश्मन देश कब्जा कर रहा है, लेकिन इसके बारे में योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं बात करते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम योगी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सीता हरण करने के लिए रावण जब आया था, तब भी भगवा कपड़ा पहन के आया था। उन्होंने कहा कि भगवा पहन कर गलत नीतियों का समर्थन करना ठीक नहीं है।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines