नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान अरेस्ट, कोर्ट ने 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा

नागपुर हिंसा मामले में बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने डेमोक्रेटिक माइनोरिटी पार्टी के अध्यक्ष फहीम खान को अरेस्ट कर लिया है। उसके अलावा पुलिस ने 51 और लोगों को अरेस्ट किया है। सभी को कोर्ट ने 21 मार्च तक कस्टडी में भेज दिया है।

Nagpur Violence Mastermind Fahim Khan

Nagpur Violence Mastermind Fahim Khan

विज्ञापन

नागपुर हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि फहीम शमीम खान को अरेस्ट कर लिया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसको 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। उसके साथ अरेस्ट किए गए 51 लोगों को भी पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस ने दावा किया कि दंगे भड़काने में 40 साल के फहीम खान की मुख्य भूमिका है। बता दें कि फहीम खान 2024 के लोकसभा चुनाव में नागपुर सीट से चुनाव लड़ चुका है।

जांच में सामने आया कि फहीम ने भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाया था। इसके बाद ही हिंसा भड़की। फहीम खान नागपुर के संजय बाग काॅलोनी के यशोधरा का रहने वाला है। पहले भी उसका नाम विवादों में सामने आ चुका है। चुनाव में उतरने के साथ ही वह राजनीति में भी सक्रिय हो गया।

विज्ञापन

NSA लगाने की तैयारी में पुलिस

नागपुर पुलिस हिंसा भड़काने के मामले में उस पर एनएसए के तहत कार्रवाई कर सकती है। पुलिस फिलहाल उसकी काॅल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

पुलिस ने बताया कि नागपुर हिंसा की साजिश पहले ही रची गई थी। फहीम खान ने कुछ लोगों को इकट्ठा कर सुनियोजित दंगा भड़काने का काम किया था। रिपोर्ट के अनुसार हिंसा से एक दिन पहले गणेशपेठ थाने के बाहर लोगों को जमा कर औरंगजेब जिंदाबाद के नारे लगाए थे। पुलिस के अनुसार भीड़ को उकसाने में उसकी बड़ी भूमिका है। सेामवार की रात सेंट्रल नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में हिंसा भड़की थी। इस दौरान दंगाइयों ने जमकर पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 34 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन

हिंसा मामले में पुलिस अब तक 50 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है, जिसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस कमिश्नर रविंद्र कुमार सिंघल ने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। हालांकि अभी भी 12 थाना क्षेत्रों में जमाबंदी लागू है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ